
दंतेवाड़ा: जिले के नक्सलगढ़ में नक्सलियों के विरुद्ध नक्सल उन्मूलन अभियान पर निकली दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडोज ने रविवार को वीडियो संदेश जारी कर टोक्यो ओलिंपिक में शामिल भारत के 127 खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडोज ने कहा है कि आप भारत को खेल में जिताएं, हम नक्सलियों के खिलाफ जंग में जिताएंगे। महिला कमांडोज जब अभियान के दौरान अंदरूनी क्षेत्रों में जहां दूर संचार का नेटवर्क उपलब्ध नहीं है,
नेटवर्क क्षेत्र में पंहुचते ही उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों के लिए वीडियो संदेश जारी कर उत्साह बढ़ाया है।