
Deoghar : जसीडीह थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा है कि उसका अपने पति से संबंध टूट गया था। उसका आठ वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से सारवां थाना क्षेत्र के नकटी गांव निवासी रामचंद्र रवानी से संपर्क हो गया।

दोस्ती होने के बाद उसने नगर थाना क्षेत्र के नौलखा मंदिर बुलाया और उसे शादी का प्रलोभन देकर भाड़े के घर में उसे रखकर उसका शारीरिक शोषण किया। इस बीच वह भगवती हो गई।

उसके बाद उसने उसका पांच बार गर्भपात कराया। फिर उसे रात को अकेला छोड़कर अपने गांव फरार गया। वह फोन पर बात भी नहीं करने लगा।
पता चला कि उसने दूसरे के साथ शादी कर ली। पीड़िता ने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।



