Jamui: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत मड़ैया पंचायत के हिरंबा गांव में अयोजित श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ के सातवें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इस मौके पर देवघर से आए कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई।
इस दौरान देवघर से आए गायिका रेनू झा और बंगाल से आए गुलशन कुमार ने अपने भक्ति गीतों से मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हालांकि सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले कहलगांव के भाजपा विधायक पवन यादव, बक्सर के भाजपा नेता विनोद ओझा, भाजपा के बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलजीत सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह और धीरज कुमार सिंह को यज्ञ कमिटी का अध्यक्ष मदन मोहन झा, विद्यासागर झा,मुख्य यजमान योगेंद्र यादव, सरपंच प्रतिनिधि अनिल साह के द्वारा स्वागत किया गया।
इधर, यज्ञ स्थल पर काफी संख्या में भीड़ होने पर स्थानीय थाना की पुलिस विधि व्यवस्था के लिए मुस्तैद है, मनचलों युवक पर पुलिस अपनी नजर बनाए हुए हैं। ताकि यज्ञ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।