
Ranchi: झारखंड में सर्दी पूरे शबाब पर है। मौसम विभाग ने साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को राज्य में 12 जिलों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है।

इन जिलों में गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। यह वृद्धि दो से चार डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है। वहीं रांची के आसपास के क्षेत्रों में 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस, एक जनवरी को अधिकतम 25 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस और दो जनवरी को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और तीन जनवरी को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।


