
Deoghar: जिले के देवीपुर थाना इलाके से रौशन मोड़ के पास एक कंपनी के कर्मी के साथ हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में देवीपुर पुलिस ने लूट के सामना एवं घटना में प्रयुक्त बाइक एवं दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जेल गये आरोपियों में अजय दास और पंकज दास के नाम शामिल हैं दोनों कुंडा थाना इलाके बेंगी बिशनपुर का रहने वाला है।

बताते चलें कि लूट की घटना को लेकर कंपनी कर्मी गिरिडीह जिला के देवरी थाना इलाके के शांखो गावं निवासी विक्रम राय ने मामला दर्ज कराया था। बताया था कि वह बुधवार को कंपनी के काम से मधुपुर से देवघर आ रहा था। उसी दौरान रौशन मोड़ के पास ग्लेमर बाइक पर सवार दो अपराधी पिस्तौल का भय दिखाकर कंपनी प्रोडक्ट का 20 पीस टीर्शट, दो मोबाइल फोन एवं 600 रूपये नकद लूट कर फरार हो गये थे।
इस मामले में जेल गये दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने लूट के सामान को भी बरामद कर लिया है।


