Jamui: जमुई सदर अस्पताल (Jamui Sadar Hospital) परिसर में एक मनचले युवक ने दिनदहाड़े एक महिला स्वस्थय कर्मी के साथ अश्लील हरकत की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में महिला स्वास्थ्य कर्मी द्वारा जमुई थाने में FIR अज्ञात युवक के खिलाफ दर्ज कराया गया है। मामला 10 मार्च शुक्रवार का बताया जा रहा है।
CCTV फुटेज में देखा जा रहा है कि महिला स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल परिसर में खड़ी होकर किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान पीछे से एक मनचले युवक वहां पर दौड़ते हुए आया और महिला स्वास्थ्य कर्मी को पकड़ उसके साथ अश्लील हरकत की और फरार हो गया। इसके पहले वह कुछ समझ पाती युवक फरार हो गया था। यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पीड़ित महिला ने बताया कि लगभग 1:30 बजे दोपहर वाशरूम से निकल कर अस्पताल परिसर में ही किसी से फोन पर बात कर रही थी। तभी अस्पताल परिसर के दीवार को पीछे फांद कर आया और मेरा मुंह दाब दिया और मेरे साथ गंदी हरकत करके भाग गया। इस घटना के बाद महिला स्वास्थ्यकर्मी डरी हुई है। उसने कहा कि 2015 से वो यहां अस्पताल में कार्यरत है , आजतक इस तरह की घटना उसके साथ कभी नहीं हुई है।
इस मामले में जमुई एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी पुलिस के गिरफ्त में जल्द होगी और उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की बात भी कही। वही एसडीपीओ ने कहा कि महिलाए पूरी तरह से सुरक्षित है। यह पहली घटना है जो संज्ञान में आया है।
बताते चले कि जमुई सदर अस्पताल गेट पर शाम ढलते ही असामाजिक तत्व का जमावड़ा लग जाता है। वहीं, सदर अस्पताल की बाउंड्री काफी नीचे है। कुछ भी घटना हो सकती है।