
सहरसा: बिहार में सहरसा शहर के सहरसा बस्ती वार्ड संख्या- 31 में शनिवार को पानी भरे गड्ढे में स्नान करने के दौरान डूबने से एक साथ पांच मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई है। डूबने बने वाले सभी बच्चों की उम्र आठ से 14 वर्ष का है। सभी बच्चे एक ही मुहल्ले के थे। सभी बच्चे एक ही वार्ड के अलग-अलग परिवार से आते हैं।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मरने वालों में मु. महबूब का 14 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार, मु. रहमान का आठ वर्षीय पुत्र आरिफ, मु. नाजिम का 10 वर्षीय पुत्र मु. इसराफिल, मु. अफरोज का आठ वर्षीय पुत्र मु. गुलाब एवं मु. मुस्तफा का आठ वर्षीय पुत्र अबुबकर खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान सभी बच्चे पानी भरे गडढ़े में स्नान करने लगे। स्नान करने के दौरान अधिक पानी में जाने की वजह से सभी बच्चों की मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ व एसडीपीओ ने सरकारी प्रावधान के अनुसार उचित सहयोग देने की बात कही। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि इस गड्ढ़े में पूर्व में भी एक बार तीन बच्चे व एक बार एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। सभी बच्चों के घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं काफी संख्या में लोग स्वजनों के घर पहुंचकर ढ़ांढ़स बंधा रहे हैं। एक साथ पांच बच्चों की मौत से पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया है।
घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सदर एसडीओ शंभूनाथ झा,एसडीपीओ संतोष कुमार घटनास्थल पर जांच पड़ताल में जुट गई है। मृत बच्चे मो. महबुब का 14 वर्षीय पुत्र गोलू, मो. रहमान का आठ वर्षीय पुत्रआरिफ, मो. नसीम का दस वर्षीय पुत्र इसराफिल, मो.अफरोज का आठ वर्षीय पुत्र मो. गुलाब एवं मो. मुस्तफा का आठ वर्षीय पुत्र अबु बकर हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है की ईट भट्टा में मिट्टी काटने के बाद बने गड्ढे में पानी भरा हुआ है जो बहियार में है। अक्सर बड़े बच्चे खेलते धूपते बहियार चलें जाते हैं। इसी दरम्यान आज भी कुछ बच्चे उसी पानी भरे गड्ढे में नहाने लगा। इसी दौरान एक के बाद एक पांच बच्चे पानी में डुब गए जिससे उसकी मौत हो गई।सभी बच्चे को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।


