Patna: जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) अब जल्द ही भाजपा (BJP) का दामन थामेंगे। उन्होंने गुरुवार को भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।
गोपालगंज जाने से पूर्व उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए एक बार फिर से दोहराया कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सात जन्म में प्रधानमंत्री (Prime minister) नहीं बन सकते हैं। साथ ही आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश की सहमति से ही मैं केंद्र में मंत्री बना था। ललन सिंह को भी इस बात की जानकारी थी। नीतीश कुमार झूठ बोल रहे हैं।
आरसीपी सिंह ने साफ कर दिया कि मैं बिल्कुल बीजेपी ज्वाइन करूंगा। हालांकि, वह भाजपा कब ज्वाइन करेंगे इसके बारे में नहीं कहा है। इससे पहले वो नालंदा के सिलाव में भगवामय नजर आए थे, जिसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा हो रही थी।