
Deoghar: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बस के खलासी की मौत सदर अस्पताल में इलाके क्रम में रविवार की शाम को हो गयी। मृतक का नाम रामजीत महतो है जो सारठ थाना क्षेत्र के रनीगंज गांव का रहने वाला है।

सोमवार को नगर पुलिस द्वारा उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस को दिये बयान में मृतक के पुत्र महेन्द्र यादव ने बस चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है जिस वजह से उसके पिता की मौत हो गयी।

कहा है कि उसके मृतक पिता करीब 20 वर्षों से मधुपुर से आसनसोल चलने वाली भवानी बस में खलासी के रूप में कार्यरत थे। कहा है कि 16 फरवरी को बस का चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। अचानक वीरमाटी गावं के पास डिवाइडर पर बस को उछाल दिया। जिससे उसके पिता बस से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलावस्था में इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।



