Jamui: बिहार के जमुई में एक महिला अपने 3 बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। घटना में सभी के मौत हो गयी है।
घुटवे गांव निवासी पप्पू यादव की पत्नी बबिता देवी ने तीन बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी के शव को कुएं से बाहर निकाला है। जिसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
घटना के संबंध में लोगों ने कहा कि महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दी है। महिला ने ऐसा क्यों किया ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।