
Patna: बिहार के 29 अंगीभूत कॉलेज में चल रहे बी.एड विभाग (B.Ed Department) को सरकार से अधिग्रहण करने की मांग की गयी है। शनिवार को विश्वविद्यालय अंगीभूत इकाई, शिक्षा-शास्त्र विभाग, शिक्षक संघ, बिहार के प्रतिनिधि मंडल ने बिहार सरकार के श्रम मंत्री जीवेश कुमार को अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा।

संगठन का कहना है कि बेहतरीन शिक्षक-अध्यापन व्यवस्था के अभाव में बिहार की स्कूली व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। एक मुहिम के तहत संगठन विधान परिषद एवं विधान सभा के सभी माननीय सदस्यों को अपना प्रतिवेदन सौंप रही है ताकि सरकार अपने ही संकल्प पत्र पर कार्य कर इस विभाग को अधिग्रहण करे।

बताया गया कि इस विषय पर पहले भी सरकार में कई बार प्रतिवेदन दिया गया है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। महीनों पहले मुख्यमंत्री जनता दरबार में भी आवेदन किया था, पर अभी तक उसका नम्बर भी नहीं आ पाया है।


