
Patna/Bhagalpur: राज्य के बहुचर्चित सृजन घोटाले (Srijan Scam) मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने सोमवार को फरार आरोपित सतीश झा के आत्मसमर्पण नहीं करने के कारण भागलपुर स्थित जीरो माइल थाना की दीवारों पर इश्तेहार चिपका दिया है।आरोपित सतीश झा के फ्लैट पर भी इश्तेहार चिपकाया गया है।

सृजन घोटाले के कई आरोपितों में एक सतीश झा कॉपरेटिव सोसाइटी, बांका के ऑडिटर थे। इस घोटाले में उसकी संलिप्तता को देखते हुए सीबीआई ने चार्जशीट भी कर दिया था।इसके बाद सतीश झा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ लेकिन आरोपित फरार है और उसका कहीं अता-पता नहीं चल रहा।हाल में ही सीबीआई ने सतीश झा की फाइल फिर जोर-शोर से खंगालनी शुरू की।

भागलपुर के जीरो माइल थाना और फतेहपुर स्थित अंग विहार अपार्टमेंट के 101 नंबर फ्लैट में इश्तेहार चिपकाया गया है। सतीश झा की खोजबीन में जुटी सीबीआई ने हाल में ही एक मामले में सतीश झा को जमानत दिलाने वाले दो जमानतदारों की जानकारी भी जुटाई है। एक जमानतदार सहरसा तो दूसरा भागलपुर का बताया गया था।
उल्लेखनीय है कि सतीश झा की खोजबीन लगातार तेज की गयी है।हाल में ही सहरसा के बनगांव स्थित सतीश झा के पैतृक गांव में भी खोजबीन की गयी थी।भागलपुर स्थित अंग विहार अपार्टमेंट में अब इश्तेहार चिपकाया गया है। पूर्व में सीबीआई की विशेष अदालत से आठ आरोपितों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
- JPSC-JSSC Dispute : राहुल गांधी से झारखंड आने की अपील, छात्रों ने परीक्षाएं रद्द करने की मांग दोहराई

- Jharkhand : चतरा में दुष्कर्म के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, बचाने आए पिता को भी पीटा

- Jharkhand की Draft Voter List 5 अगस्त को होगी जारी, छूटे मतदाता फॉर्म भरकर जुड़वा सकेंगे नाम

- Deoghar : बाबा मंदिर में बिगड़ी कांवरिया की तबीयत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत




