
Deoghar: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET (UG) 2023 का परिणाम NTA द्वारा घोषित हो चुका है । गुरुकुल देवघर के छात्र नीरज कुमार ने बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी तथा बायोकेमेस्ट्री विषय में 200/200 अंक प्राप्त कर पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया ।

नीरज को बायोलॉजी में 100 परसेंटाईल अंक भी प्राप्त हुआ। साथ ही नीरज को भौतिकी में 99.8% परसेंटाइल तथा रसायन में 98.9% परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ ।

नीरज ने अपनी 10वीं तथा 12वीं की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया से की है। नीरज नीट 2023 परीक्षा में 635 अंक ला चुका है और उसकी रिम्स रांची में एडमिशन लेने की इच्छा है ।
नीरज के पिता लक्ष्मीकांत मंडल का गांव में दवाई का दुकान है तथा माता आंगनवाड़ी में सेविका है । नीरज ने अपनी सफलता का श्रेय माँ-पिता और गुरुकुल की एकता मैम और रवि सर को दिया है।
गुरुकुल के संचालक रवि शंकर ने नीरज की सफलता पर काफी हर्ष व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि चार माह पहले गुरुकुल के आशीष दास आईआईटी मेंस 2023 में फिजिक्स में ऑल इंडिया टॉपर बने थे और आज नीरज बायोलॉजी में CUET यूजी 2023 में ऑल इंडिया टॉपर बने ।
गुरुकुल की शिक्षिका डॉ.एकता रानी ने कहा कि यह एक बहुत बड़े गर्व की बात है कि देवघर जैसे छोटे शहर का छात्र ऑल इंडिया में टॉप रैंक लेकर आ रहे हैं । साथ ही इतना अच्छा रिजल्ट, हमें आगे भी और मेहनत करने की प्रेरणा देता है ।


