पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए ललन सिंह सिर्फ फिल्ड में काम कर रहे है। बल्कि, वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हो गये है। वह एक ओर जहां पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया के माध्यम से 18 साल से ऊपर के युवाओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास भी कर रहे है।

गुरुवार को ललन सिंह ने अपने ट्वीटर पर युवाओं के लिए एक संदेश पोस्ट किया। उन्होंने लिखा है अपने आस-पड़ोस में रहनेवाले बुजुर्गों से 1990-2005 के दौर के रूह कंपाने के बारे में पूछें, इसके बाद अपने भूत और वर्तमान से तुलना करें। अगर अंतर नजर आए तो जदयू के साथ जुड़कर अपना भविष्य बेहतर तरीके से संवारने में योगदान करें।

ललन सिंह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि यदि आपको वर्तमान व भूत में अंतर नज़र आये तो जाति-धर्म और कुनबी धारा से ऊपर उठकर सामाजिक न्याय के साथ विकास वाली नीतियों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने वाली एकमात्र पार्टी जदयू से जुड़कर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने में अपना बहुमूल्य योगदान अवश्य दीजिए।
यह भी पढ़ें:
- Deoghar: सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- BRICS सम्मेलन में बम धमाके की धमकी मामले में Deoghar से गुलशन चौहान गिरफ्तार
- Europe से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, Punjab Police की बड़ी सफलता
- Deoghar: हथियार बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी दीपक झा भेजा गया जेल
- BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी: Deoghar से युवक गिरफ्तार



