
Deoghar: आठ नवंबर को कुंडा थाना क्षेत्र के करणकोल इलाके में रंगदारी को लेकर दहशत फैलाने के लिये जमकर गोलीबारी की गयी थी। वहीं बिलासी निवासी पप्पू ठाकुर के ढाबा में घूसकर गोली चलाने और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में देवघर के कुख्यात बाबा परिहस्त के हाथ होने के सबुत पुलिस को मिले थे।

वहीं पप्पू ठाकुर ने भी मामला दर्ज कराया था। इस कांड के बाद देवघर पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिये ताबाड़तोड़ छापोमारी में जुटी थी। सूत्रों की माने तो पुलिस ने कोलकाता से पहले बाबा परिहस्त के तीन गुर्गे को दबोचा। उनकी निशानदेही पर कई हथियार को बरामद किया है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस की दूसरी टीम ने कुख्यात बाबा परिहस्त को भागने के दौरान धनबाद जिला के निरसा थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया है। उसके साथ दो अन्य सदस्य को भी हिरासत में लिया गया है। बाबा परिहस्त के पास से एक थार जीप भी बरामद किया गया है। पुलिस हिरासत में लिये गये सभी से पुछताछ करने में जुटी है।


