
Deoghar: देवघर-बासुकीनाथ मुख्य मार्ग पर बसडीहा के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम 60वर्षीय शंभू राय है जो बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के थाना मेदनीनगर परसोनिया का रहने वाला है।

घटना की बाबत बताया जाता है कि श्रद्धालुओं से भरी एक बस में सवार होकर मृतक देवघर से बासुकीनाथ पूजा करने जा रहा था।

बसडीहा के पास बस को श्रद्धालुओं ने रोक दिया। उसी दौरान शंभू राय बस से उतरकर शौच के लिए जा रहा था।
जैसे ही वह बस से वह उतरा उसी दौरान सामने से आ रही है एक अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया और फरार हो गया। इस घटना में उसकी मौत मौके पर ही हो गई।


