
Burdwan: बर्दवान-हावड़ा लोकल ट्रेन (burdwan-howrah local train) बर्दवान स्टेशन के प्रवेश द्वार पर पटरी से उतर गई। बर्दवान-हावड़ा लोकल ट्रेन सोमवार सुबह करीब 10.05 बजे यार्ड से प्लेटफॉर्म की ओर जा रही थी। तभी ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। डिब्बा साइड लाइन पर गिर गया।

हालांकि, उस समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। हादसे की खबर मिलते ही रेलकर्मी व अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच के लिए रेलवे अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।

बताया गया है कि सुबह 10.05 बजे बर्दवान-हावड़ा लोकल कारशेड (रेलवे यार्ड) से बर्दवान स्टेशन में प्रवेश कर रही थी। उसी समय अचानक ट्रेन पटरी से उतर गई। रेलवे के अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि ट्रेन को बर्दवान से हावड़ा के लिए रवाना होना था। (Input-HS)


