
Washington: भारतीय मूल के नागरिक जनरल एटामिक्स के सीईओ विवेक लाल (Indian-origin citizen General Atomics CEO Vivek Lal) को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (US President Joe Biden Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, लाल को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।

डॉ. लाल ने कान्सास में विचिटा स्टेट यूनिवर्सिटी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। वे बिजनेस लीडर और वैज्ञानिक समुदाय टाइटन जनरल एटॉमिक्स में मुख्य कार्यकारी के रूप में काम करते हैं। कंपनी परमाणु प्रौद्योगिकी के विशिष्ट क्षेत्रों की वैश्विक कंपनी है और गार्जियन ड्रोन जैसे अत्याधुनिक मानव रहित हवाई वाहन विकसित कर चुकी है।

विवेक लाल एक भारतीय राजनयिक के बेटे हैं। पिछले साल वॉशिंगटन यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था। डॉ. लाल को वर्ष 2018 में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन में शामिल करते हुए परिवहन विभाग के प्रमुख अमेरिकी कैबिनेट सचिव के लिए महत्वपूर्ण सलाहकार भूमिका में नियुक्त किया गया था।


