New Delhi: ब्रिटेन के उप रक्षा मंत्री जेम्स हिपे (Britain’s Deputy Defense Secretary James Hippe) ने कहा है कि उनका मानना है कि यूरोप (Europe) 70 वर्ष पहले की तरह ही अब एक बार फिर युद्ध के मुहाने पर है।

उन्होंने बीबीसी (BBC) को बताया यूक्रेन (Ukraine) की सीमाओं के आसपास 130,000 रूसी सैनिक हैं, काला सागर और आजोव सागर में जमीन और पानी में चलने वाले जहाजों में हजारों सैनिक हैं। सभी लड़ाकू उपकरणों को तैनात कर दिया गया है और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजनयिक वार्ता जारी रखने की तात्कालिक आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि अभी भी समझौता और कूटनीति के लिए बहुत सारे अवसर हैं। इस बीच तनाव बढ़ने पर रूस और यूरोपीय सुरक्षा समूह के प्रमुख अन्य सदस्यों के साथ यूक्रेन बैठक का आह्वान कर रहा है।
बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस ने सैनिकों के जमावड़े को रोकने के औपचारिक आग्रह को खारिज कर दिया है। हालांकि यूक्रेन की सीमाओं पर 100,000 सैनिकों के बावजूद रूस ने आक्रमण की योजना से इनकार किया है।
कुछ देशों ने चेतावनी दी है कि हमला कभी हो सकता है और अमेरिका ने तो यहां तक कह दिया है कि हवाई बमबारी किसी भी समय शुरू हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक दर्जन से अधिक देशों ने अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने का आग्रह किया है और कुछ ने दूतावास के कर्मचारियों को राजधानी से निकाल लिया है।
(IANS)
- Deoghar: 15 दिन तक बिजली का काम करने के बाद पैसा मांगने पर मिस्त्री समेत चार से मारपीट

- Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन गंभीर

- दुर्गा पूजा को लेकर Deoghar शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

- नवरात्र का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना से दूर होते हैं भय और बाधाएं

- Greater Noida में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

- माथे पर टीका लगाने से फराह खान ने किया इनकार, वीडियो वायरल होते ही हुईं ट्रोल

- Gujrat के Bharuch की फार्मा कंपनी में Reactor blast होने से 5 कर्मचारियों की मौत, 6 घायल




