New Delhi: बांग्लादेश के चटगांव में शुक्रवार सुबह सवा 05 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 बतायी गयी है।
भूकंप के झटके भारत में भी महसूस किए गए। बाबा नगरी देवघर में लोगों ने तड़के भूकंप का झटका महसूस किया. भूकंप विज्ञान के लिए राष्ट्रीय केंद्र के अनुसार, मिजोरम के थेनजोल के 73 किमी दक्षिण पूर्व में 6.1 की तीव्रता का भूकंप आया। ईएमएससी की वेबसाइट के अनुसार, कोलकाता और गुवाहाटी के अधिकांश हिस्सों में करीब 30 सेकंड तक धरती हिली।
चटगांव से EMSC की वेबसाइट पर पोस्ट किया गया कि एक बहुत मजबूत भूकंप आया। इसका केंद्र लगभग 184 किमी (115 मील) पश्चिम में था।अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
जानकारी के मुताबिक चटगांव से 175 किमी पूर्व भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। यूरोपीय-भूमध्य भूकंप केंद्र के अनुसार यह भारत-म्यांमार सीमा का क्षेत्र पड़ता है। जिसके झटके पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम में भी महसूस किये गए।