
Afghanistan: अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो चूका है। जिसपर पाकिस्तान की नोबेल पुस्कार विजेता मलाला युसुफजई (Malala Yousafzai) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से झटका लगा है।

मलाला युसुफजई ने कहा कि वो महिलाओं, अल्पसंख्यकों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के हालात को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हैं। अफगानिस्तान के बड़े हिस्से पर ताबिलान के कब्जे के बाद ये मलाला का पहला बयान है।

मलाला ने ट्वीट करते हुए कहा, “हम सब को ये देखकर बहुत झटका लगा है कि अफगानिस्तान पर ताबिलान का कब्जा हो गया है। मुझे वहां की महिलाओं, अल्पसंख्यकों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की बेहद चिंता है। वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय शक्तियों को तत्काल युद्धविराम का आह्वान करना चाहिए, तत्काल मानवीय सहायता प्रदान करनी चाहिए और शरणार्थियों और नागरिकों की रक्षा करनी चाहिए।”
बता दें कि तालिबान के निशाने पर मलाला युसुफजई पहले से रही हैं। इनकी वजह से ही मलाला को पाकिस्तान छोड़ना पड़ा था। दरअसल, केवल मलाला ही नहीं, दुनियाभर के बहुत सारे लोगों को अफगानिस्तान की स्थिति को देखकर गहरा झटका लगा है।


