नई दिल्ली: भारत ने अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में रह रहे अपने सभी नागरिकों को एक विशेष विमान के माध्यम से स्वदेश लौटने की अपील की है। अफगानिस्तान का चौथा सबसे बड़ा शहर फिलहाल तालिबान से लड़ाई लड़ रहा है।

अफगानिस्तान में तालिबान ने अब ग्रामीण इलाकों के बाद शहरों का रुख किया है। सोमवार को उसने मजार-ए-शरीफ का रुख किया। इस चरमपंथी संगठन ने नाटो सेनाओं की वापसी के बाद देश में अपने वर्चस्व स्थापित करने की लड़ाई तेज कर दी है।

भारत के वाणिज्य दूतावास के आधिकारिक ट्विटर खाते से आज अपील जारी की गई। इसमें कहा गया कि एक विशेष विमान नई दिल्ली की ओर जा रहा है। कोई भारतीय मजार-ए-शरीफ में मौजूद है, तो संपर्क कर इस विमान से भारत आ सकता है। इसके लिए भारतीयों से उनका नाम, पासपोर्ट नम्बर और कुछ अन्य जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से देने को कहा गया है।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: राजधनवार UCO बैंक डकैती कांड का देवघर से जुड़ा तार, जांच में जुटी पुलिस
- माओवादी विचारधारा से प्रभावित हैं नेहा बोरा: Nishikant Dubey
- Deoghar: पुलिस बताकर ट्रक रोकने और लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
- Jharkhand: मुखर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत
- अक्टूबर में भारत में Auto retail sales 31.72 लाख यूनिट के पार, EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड



