जोधपुर: शहर में रविवार को फिर से तापमान बढऩे से गर्मी व उमस का असर बढऩे लगा। दिनभर लोग गर्मी से उमस से बेहाल रहे। तीन दिन तक चली बारिश और बादल के मौसम से ठंडक महसूस की जाने लगी थी, मगर अब फिर से दोनों सताने लगी है।
शहर में आज तापमान भी 36 डिग्री तक पहुंच गया। बादल भी छितराए रहे। मौसम विभाग ने आगामी दस सितम्बर से बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए सिस्टम से फिर से बारिश की आस जताई है। इस बार बनने वाला सिस्टम अच्छा बताया जाता है।
जोकि प्रदेश में पानी की कमी को पूरा कर सकता है। इससे कई स्थानों पर भारी बारिश की आस भी जताई जाती है। सिस्टम 17 सितंबर तक बना रह सकता है। शहर में शनिवार से ही गर्मी महसूस की जाने लगी थी। आज इसमें बढ़ोतरी हो गई।
मारवाड़ में रविवार को छितराए बादल रहे। इससे सूर्यदेव के पूरे दिन दर्शन होते रहे। बादलों के बीच लुकाछिपी भी ज्यादा नहीं चल पाई। बारिश का दौर फिलहाल थमा हुआ है। मानसून भी अब लगभग विदाई की तरफ है। बंगाल की खाड़ी से बन रहे नए कम दबाव क्षेत्र से फिर से दस के बाद बारिश की संभावना बनी है।