एथेंस: ग्रीस के वैरीबोबी इलाके और एथेंस के उत्तर में अचार्नेस के नगरपालिका क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में कम से कम 114 जंगलों में आग लगने के बाद आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।

नागरिक सुरक्षा औऱ संकट प्रबंधन के डिप्टी मिनिस्टर निकोस हरदालियास ने बताया कि आग तेजी से आगे बढ़ रही है और इससे निपटना बहुत ही कठिन है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सबसे भयावह आग प्राचीन ओलंपिया में इविया द्वीप पर लगी है। हालांकि पेल्पोनीस के मेसीनिया और उत्तरी ग्रीस के चालकिदकी में भी भयंकर आग लगी है। इविया द्वीप पर रहने वाले सैकड़ों लोगों को अपना घर खाली करना पड़ा है, क्योंकि आग के कारण उनके घर और खेत तबाह हो गए हैं।
निजी नावों के साथ तटरक्षक जहाजों ने एविया में तटीय शहर रोविज़ के 90 निवासियों और पर्यटकों को स्थानांतरित करने में सहायता की, जिन्हें एडिप्सोस के बंदरगाह में सुरक्षा के लिए समुद्र तट पर भेजा गया था।
इलिया प्रीफेक्चर के भी सात स्थानों पर भयावह आग लगी है। इनमें से चार नगरीय इलाके में आते हैं। राहतकर्मियों ने एयरक्राफ्ट के जरिए आग को बुझाने का प्रयास किया।
गौरतलब है कि ग्रीस में गर्मियों में आग लगना सामान्य है। हालांकि इस बार की चार दिनों की आग बहुत ही भयावह है। नेशनल ऑब्जेर्वेट्री ऑफ एथेंस के अनुसार अगस्त की शुरुआत से लगी आग ने 50 प्रतिशत से अधिक भू-भाग को जला दिया है।
- East Singhbhum में ब्रेन मलेरिया से पांच दिनों में चार बच्चों की मौत, बीमारी के प्रकोप ने बढ़ाई चिंता
- Ranchi में 5,000 बेड की Medico City बनेगी, Cabinet ने 284.17 करोड़ रुपए किए मंजूर
- Jharkhand Assembly का Special Session 25-26 नवंबर को, MMDR Act और SIR पर होगी चर्चा
- Deoghar: 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 12 मोबाइल व 14 सिम बरामद
- Deoghar: सरकारी गोदाम से 22,007 क्विंटल खाद्यान्न गायब, तत्कालीन सहायक गोदाम प्रबंधक पर गबन का आरोप, FIR दर्ज



