बीजिंग: बीजिंग से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण में तियानजिन शहर में विश्वविद्यालय के कमरे में पिछले हफ्ते 20 साल का एक भारतीय छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया।भारतीय छात्र की पहचान अमन नागसेन के रूप में हुई है, जो गय़ा (बिहार) का रहनेवाला था। तियानजिन फॉरेन स्टेट्स यूनिवर्सिटी के कर्मचारिय़ों को गुरुवार को अमन का शव बरामद हुआ था।

अमन नागसेन ने यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल बिजनेस स्टडीज कोर्स में दाखिला लिया था। जून में अमन 20 साल का हुआ था। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अमन की मौत की खबर शुक्रवार को उसके परिवार को दी।

दरअसल, अमन परिवार की ओर से किए गए फोन नहीं उठा रहा था। मोबाइल से ट्रांसफर किया गया कैश भी नहीं ले रहा था। इसके बाद परिवार ने अमन के चीन स्थित स्थानीय अभिभावक से संपर्क किय़ा, जिन्होंने यूनिवर्सिटी में बात की, जिसके बाद अमन की मौत का पता लगा।
अमन के परिवार ने अब शव को भारत लाने के लिए भारत के विदेश मंत्रालय से बात की है। अमन के चाचा ने बताया कि अमन का स्वास्थ्य अच्छा था और उसे कोई गंभीर बीमारी भी नहीं थी।
बीजिंग में स्थित भारतीय दूतावास के कर्मचारी अमन के अवशेषों को वापस भारत लाने के लिए मिलकर काम कर रहे है और तियानजिन प्रशासन के संपर्क में है.
इसे भी पढ़ें:
- अपनी उम्र पूरी कर चुकीं सरकारी ‘धक्कामार’ गाड़ियों की ‘छुट्टी’ करने का Jharkhand सरकार ने बनाया प्लान
- America: मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत, ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका
- Hazaribagh: चंद्रगुप्त कोल परियोजना में नौकरी का वादा पूरा नहीं होने पर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों मची रही अफरा-तफरी
- फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर कार पलटने से Judicial Magistrate सोनम चतुर्वेदी की मौत
- West Bengal: खड़गपुर स्टेशन से 14 करोड़ रुपए बरामद, एक गिरफ्तार



