जकार्ता: इंडोनेशिया में कोरोना के कारण तेजी से बच्चों की मौत हो रही है। इनमें से कई बच्चे ऐसे हैं, जो पांच साल से भी कम आयु के हैं। इंडोनेशिया में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के कारण मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार महामारी की शुरुआत से अब तक 18 साल से कम उम्र के 800 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। इनमें से सबसे अधिक लोगों की मौत पिछले महीने जून में हुई है।

इसका एक बड़ा कारण देश में कोरोना टीकाकरण की दर में कमी आना है। इंडोनेशिया में केवल 16 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लगाई गई है जबकि 6 प्रतिशत लोग पूरी तरह से टीकाकृत हैं। इसके साथ-साथ अस्पतालों का बुरा हाल है और केवल कई अस्पतालों में बच्चों के लिए वार्ड हैं।
उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया कोरोना की तीसरी लहर का सामना कर रहा है। लगातार यहां पर खतरा बढ़ रहा है। इंडोनेशिया में अभी कोरोना के 30 लाख मामले सामने आए हैं और 83 हजार लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
Also Read:
- जमशेदपुर से गिरफ्तार गौरव झा व निहाल मिश्रा को देवघर लाकर पुलिस ने कराया परेड, रंगदारी, हथियार चमकाने और कारोबारियों को धमकी देने के आरोप
- Mathura: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
- Deoghar: अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार



