
पूरी दुनिया इस समय जहां कोविड-19 महामारी से जूझ रही है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया एक और संकट का सामना कर रहा है. ऑस्ट्रेलिया में चूहों ने आतंक मचा रखा है. वहां चूहो की संख्या में एकदम से हुई बढ़ोतरी के बाद इसके Biblical plague घोषित किया गया है.

ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों चूहों के आतंक से लोगों की जान आफत में आ गयी है. ऑस्ट्रेलिया में फैक्ट्री और खेतों से लाखों की संख्या में निकल रहे इन चूहों की वजह से लोगों में दहशत फैल गया है. यहां के लोग चूहों से होने वाली बीमारी को शिकार हो रहे है. चूहों की वजह से ऑस्ट्रेलिया के किसान भी परेशान हैं. चूहे उनकी फसल को नष्ट कर रहे हैं. हालात यहां तक खराब हो चुके हैं कि चूहे बिस्तर में घुसकर सोते हुए लोगों को भी काट रहे हैं. एक परिवार ने अपने घर के जलने के लिए चूहों को जिम्मेदार ठहरा दिया क्योंकि चूहों के बिजली के तार चबाने से आग लग गई थी. वहां की सरकार अब इन चूहों से निपटने के लिए तरीके खोजने में लगी हुई है.

इन सबके बीच, हालात से निपटने के लिए अब ऑस्ट्रेलिया ने भारत से मदद मांगी है और चूहों को मारने वाले जहर को देने का आग्रह किया है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में इस प्रकार का जहर बैन है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चूहों के आतंक से निपटने के लिए आस्ट्रेलिया ने भारत से पांच हजार लीटर जहर (Bromadiolone) की मांग की है. इस जहर का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया के घनी आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स प्रांत में किया जाएगा.
न्यू साउथ वेल्स प्रांत के कृषि मंत्री एडम मार्शल (Adam Marshall) ने कहा कि अगर चूहों की संख्या को कम नहीं किया गया, तो कई प्रकार की समस्याएं खड़ी होगी. उन्होंने कहा कि चूहों की बढ़ती संख्या की वजह से ग्रामीण और क्षेत्रीय न्यू साउथ वेल्स में आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि चूहों का आतंक कृषि भूमि के साथ ही घरों में देखने को मिल रहा है.
इब्रोमैडिओलोन दुनिया में चूहों को मारने वाला सबसे खतरनाक जहर है. यह जहर बहुत ही कम वक्त में चूहों का सफाया कर सकता है. इसी के मद्देनजर आस्ट्रेलिया ने इस काम के लिए भारत के आगे मदद का हाथ फैलाया है. वहीं, राज्य सरकार ने चूहों की मौत से होने वाले संक्रमण को रोकने के लिए 50 मिलियन डॉलर की धनराशि भी जारी की है. बताया जा रहा है कि चूहों को मारने के लिए लोग कई तरह के कीटनाशकों का इस्तेमाल कर रहे हैं. जिसकी चपेट में आकर कुत्ते, बिल्ली जैसे पालतू जानवरों की मौत होने की खबरें सामने आ रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में चूहों ने खेतों को नष्ट कर दिया है. साथ ही गोदामों में स्टोर किए एग सैंकड़ों टन की फसल को भी चूहों ने खत्म दिया हैं. खेतों, फैक्ट्री, गोदामों से निकले कई चूहे अस्पतालों में भी घुस चुके हैं, जिससे मरीजों की जान के लिए खतरा अब और बढ़ गया है. वहीं, रिपोर्ट में ऑस्ट्रेलिया में चूहों से होने वाली बीमारी के कई मामले सामने आए हैं. डॉक्टर इनकी जांच कर रहे हैं और यह भी सुनिश्चित करने में जुटे है कि इनका संबंध किसी वायरस से तो नहीं है. चूहों के आतंक से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत से 5000 लीटर ब्रौमेडिओलोन जहर की मांग की है.



