
Ranchi: बंगाल पुलिस ने राजू झा की हत्या मामले में इंद्रजीत गिरि और लालबाबू कुमार को रांची के पुंदाग ओपी से गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस अपने साथ ले गयी। दोनों शूटर बताए जा रहे हैं। इंद्रजीत यूपी और लालबाबू बिहार का रहने वाला है। दोनों यहां छिपकर रह रहे थे।

बताया गया कि आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र के कोयला कारोबारी सह व्यवसायी और भाजपा नेता राजू झा उर्फ राजेश की बंगाल के बर्द्धमान जिले के शक्तिगढ़ में बीते एक अप्रैल की रात गोली मार दी गई थी। गोली लगने के बाद भाजपा नेता की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि राजू को पांच गोली लगी जबकि उसके एक साथी ब्रथिन मुखर्जी को गोली लगी थी। घटना के बाद, पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के क्रम में मोबाइल का लोकेशन पुंदाग में मिला। इसके बाद पुंदाग पुलिस की सहायता से दोनों को गिरफ्तार किया।
ओपी प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि दोनों को बंगाल पुलिस अपने साथ ले गई। (HS)


