
Murshidabad: मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपुर थानांतर्गत रोकमपुर महमदपुर इलाके में मंगलवार शाम एक युवक ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसका फोन नहीं उठाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान राम प्रसाद दे (19) के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों के अनुसार राम प्रसाद आमतला जितेंद्र राजेंद्र महाविद्यालय में तृतीय वर्ष का छात्र था। वह कॉलेज की ही एक छात्रा से प्यार करता था। आरोप है कि मंगलवार को उसकी गर्लफ्रेंड ने उसका फोन नहीं उठाया। इस कारण युवक मानसिक रूप से परेशान हो गया और अपने घर में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।



