कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी को ईडी के समन पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता का भतीजा (अभिषेक बनर्जी) 12 करोड़ रुपये के घर में रहते हैं, वह पैसा कहां से आया?

रविवार सुबह ईको पार्क में प्रातः भ्रमण करने पहुंचे दिलीप घोष ने अभिषेक बनर्जी को कोयला घोटाले पर ईडी के समन भेजे जाने पर कहा कि जब कान खींचा जाता है, तब याद आता है। कमा खा रहे थे। सब अच्छा चल रहा था।

उन्होंने कहा कि असल लोग समझते हैं कि जो 12 करोड़ रुपये के घर में भतीजा रहते है, वह पैसा कहां से आया। उन्होंने कहा कि एक समय में वे (मुख्यमंत्री) हर चीज की सीबीआई जांच की मांग करती थीं लेकिन अब ऐसा क्या हुआ कि सीबीआई से विश्वास चला गया।
उन्होंने कहा कि अब सभी जानते हैं कि कोयला, मवेशी और बालू तस्करी में कौन शामिल है। वे अब विदेश भाग गए हैं।
चुनाव बाद हिंसा को लेकर घोष ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या कर आजादी छीन ली गई है। तृणमूल के त्रिपुरा अभियान के सवाल पर घोष ने कहा कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व पूरे साल वहां जाता है।
तृणमूल त्रिपुरा में सरकार बनाने का सपना देख रही है। जीत का सपना देखना अच्छी बात है लेकिन तृणमूल पहले त्रिपुरा में अपना खाता खोल कर दिखाए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Ayodhya: राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा आज से शुरू करेंगे कामकाज
- बीमार प्रदेश’ की छवि से निकलकर UP बना देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन : CM योगी
- 2026 Asian Games: गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगी भारत की बेटियां, श्रीलंका चुकता करना चाहेगा पिछली हार का हिसाब
- World Alzheimer’s Day : ब्लड टेस्ट से दशकों पहले मिल सकती है इस बीमारी को पहचानने में मदद- स्टडी
- SIR को लेकर MP निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, ECI और CBI से जांच की मांग



