
Ranchi (Weather News): झारखंड में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों से मिल रही गर्मी से राहत और मौसम में ठंडक में धीरे-धीरे खत्म होगी। राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में गर्मी लोगों को फिर परेशान करेगी। अगले तीन-चार दिनों में राज्य के तापमान में चार से पाचं डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 10 मई तक कई जिलों का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। राज्य के तापमान में बढ़ोतरी शुक्रवार से ही देखी जा रही। बीते दो-तीन दिनों से गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू भी कर दिया है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 मई तक राज्य में मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश का अनुमान नहीं है। राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के पार हो गया है।
इसमें ज्यादातर संताल परगना के जिले हैं। पलामू का तापमान 40 डिग्री सेसि के करीब पहुंच गया है। राजधानी का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि 10 मई को राजधानी का अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेसि के आसपास पहुंच जायेगा।
इसी तरह दस मई तक पूरे झारखंड में आसमान साफ रहने की संभावना मौसम विभाग ने जाहिर की है। पिछले कई दिनों से मौसम में नमी थी। राज्य के कई शहरों में बारिश का मौसम था लेकिन धीरे- धीरे तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम एक बार फिर गर्मी और उमस भरा हो रहा है।


