
Deoghar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देवघर दौरे के क्रम में पहले दिन जहां इफको के नैनो खाद फैक्ट्री का शिलान्यास किया और एक विशाल रैली को संबोधित किया। वहीं धार्मिक और आध्यात्मिक अंदाज में बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। दूसरे दिन देवघर से प्रस्थान करने से पहले गृह मंत्री अनुकूल चंद्र ठाकुर के आश्रम सत्संग नगर पहुंचे और सत्संग के गुरु से मुलाक़ात कर आशीर्वाद लिया।

बताते चलें कि वैसे तो गृहमंत्री का कार्यक्रम शनिवार को था। लेकिन उन्होंने रात्रि विश्राम देवघर में ही किया और रविवार की सुबह सपत्नीक सत्संग आश्रम सांसद निशिकांत दुबे के साथ पहुंचे और धर्मिक विषयों पर उपस्थित गुरु बबाय दा से चर्चा भी किया।



