Ranchi : मौसम विभाग के पूर्वानुमान (Jharkhand Weather Forecast) के मुताबिक झारखंड में अगले तीन से चार दिनों के दौरान रात के तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। 12 नवंबर तक आकाश साफ रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 13 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आकाश साफ रहेगा। 11 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा, जबकि 12 व 13 नवंबर को आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा।

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 7 नवंबर से 11 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। इसके बाद 12 व 13 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा और आंशिक बादल छाये रहेंगे।
हालाँकि, पिछले चार दिनों में तापमान में पांच डिग्री गिरावट आयी है। पहाड़ों पर होनेवाली बर्फबारी का असर झारखंड में भी दिखने लगा है।
Also Read:
- IRCTC केस: दिल्ली की कोर्ट ने राबड़ी और तेजस्वी को 19 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया
- Hazaribag में होटल पर फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली हमले की जिम्मेदारी
- Deoghar: फ्लिपकार्ट-अमेजन कस्टमर केयर व एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
- Deoghar: दो बोलेरो से 1200 लीटर नकली शराब बनाने वाला स्प्रिट जब्त, दो गिरफ्तार
- दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर Deoghar नगर निगम की तैयारी तेज



