रामगढ़ (झारखंड)
रांची-पटना मुख्य मार्ग NH-33 पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मारी दी। हादसे (Accident) में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक कुजू के पास पीछे से आ रहे बोलेरो ने तेज गति से ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ऑटो सवार मेहरूनिसा और झूमर चंद्र महतो गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके अलावा तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सिकनी की रहने वाली 42 वर्षीय मेहरुनिसा की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति को गंभीर होने पर रांची के रिम्स में रेफर किया गया था। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
वहीं, अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। इधर घटना के बाद पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।