
Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भारी भीड़ जमा होने भगदड़ मच गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 29 लोग जख्मी हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करंट फैलने की सिर्फ अफवाह से उक्त भगदड़ मची। जान बचाने को लोग एक दूसरे पर चढ़ते चले गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे पर दुख जताया है। वहीं राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है।



