
गोपेश्वर
चमोली जिले में बुधवार से लगातार हो रही बारिश के कारण गुरुवार को बदरीनाथ व मलारी क्षेत्र में कई स्थानों पर गधेरों व नालों के उफान के कारण भारी मलाबा आने से हाईवे बाधित हो गया है।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेनाकुली के पास भारी बारिश के चलते मलबा आने से भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी का भारी नुकसान हुआ है। बारिश के चलते मलबा भारत कंस्ट्रक्शन कैंप में घुस गया जिससे कंपनी की मशीनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं और ट्रक भी मलबे की चपेट में आ गया है। हालांकि इस दौरान जनहानि के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वहीं जोशीमठ मलारी मार्ग भी मलबा आने से अवरूद्ध हो गया है।

जोशीमठ उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने बताया कि सूचना के बाद प्रशासन और बीआरओ की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।



