
Jamui: जमुई पुलिस ने सिमुलतल्ला और चंद्रमंडी में हुए लूट की घटना का उद्भेदन कर 6 अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी देते हुए जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि सिमुलतल्ला के लाहाबान के पास 9 अगस्त को एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से ग्राहकों के कलेक्शन का 54,120 रूपये लूट लिया गया था। वही 21 अगस्त को लाहाबान के पास एक दूध वाले से बाइक और मोबाइल लूट लिया था। जमुई एसपी के निर्देश पर एक पुलिस टीम घटित कर घटना में शामिल 6 अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि लूट की दो बाइक भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि यह गिरोह देवघर से संचालित हो रहा है। सभी सड़क चलते राहगीरों को लुटते है। लूट के मुख्य सरगना बिक्कू सिंह है जो जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा। वहीं, छह गिरफ्तार अपराधी की पहचान अमन कुमार पिता वेदानंद सिंह, भंडार, टेटियाबमबर मुंगेर, धर्मेंद्र कुमार रवानी, सरावां देवघर, रौशन कुमार, सिद्जनू कुमार,शिवम कुमार सभी टेटियाबमबर,मुंगेर के बताए जाते है।
जमुई एसपी ने बताया कि तीसरी लूट की घटना 23 अगस्त 2022 को चंद्रमंडी थाना के घोरमारा कब्रिस्तान के पास माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 81,422 रूपये की लूट लिया गया था। इस लूट में लाइनर का काम कर रहे एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान छेदी दास उर्फ राजकुमार दास, नौकासार ,सिमुलतल्ला,जमुई के रूप में हुई है।


