
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में डेंगू बुखार से मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है. राज्य में स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। अकेले फिरोजाबाद की बात करें तो यहां 60 से ज्यादा मौतें हुई हैं.

कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच यूपी में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ गया है। आलम यह है कि प्रदेश के कई जिले इस बुखार के बढ़ने लोगो को परेशानी हो रही है। ऐसे में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से चौंकाने वाली बात सामने आई है।

ICMR ने गुरुवार को बताया की बुखार के सैंपल्स में डेंगू का डी2 स्ट्रेन पाया गया है। यह स्ट्रेन बहुत घातक होता है और अक्सर ब्लीडिंग का कारण बनता है। इसके अलावा यह प्लेटलेट काउंट को भी प्रभावित करता है।


