East Champaran: जिले के मेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। जहां वहशी दरिंदो ने अपने घर के दरवाजे पर बैठी 13 वर्षीय नाबालिक दिव्यांग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) की घटना को अंजाम दिया है।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए पीड़ित लड़की के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपी युवको को गिरफ्तार किया है।
बताया गया है,कि पीड़िता गूंगी व नाबालिग है। जो घटना के दिन अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच बाइक सवार दो दरिंदो ने लड़की का मुंह दबाकर बाइक पर ले गये और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद सड़क किनारे लड़की को छोड़ फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित लड़की घर पहुचकर इशारे से घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन इसकी सूचना मेहसी पुलिस को दिया। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दोनों आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान मनोज पासवान और पिंटू पंडित के रूप में हुई है।
पुलिस पीड़ित लड़की की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लड़की का मेडिकल कराते हुए अग्रेतर कारवाई में जुटी है।
(HS)