Deoghar: देवघर नगर थाना में शुक्रवार को ए.एस कालेज के प्रभारी प्राचार्य डा. अशोक कुमार ने एफआइआर दर्ज कराया है। मामले में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कथित पूर्व सीनेट सदस्य विश्वराज सिंह सहित चार पांच अज्ञात को आरोपित बनाया गया है।
दर्ज मामले में प्रभारी प्राचार्य का कहना है कि महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में 11वीं व डिग्री की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान आरोपित विश्वराज सिंह, जो खुद को सिदो-कान्हू विश्वविद्यालय का पूर्व सीनेट सदस्य बताता है, अपने चार अन्य व्यक्ति के साथ कोचिंग का पंपलेट बांट रहे थे। जिसकी सूचना उन्हें कर्मी द्वारा दी गई।
कर्मियों ने बताया कि पंपलेट बांटने व चिपकाने से मना करने पर धक्का-मुक्की करते हुए जान मारने की धमकी दी गई। जबकि परीक्षा को लेकर धारा 144 लगाया गया है। बावजूद कक्षा में घुसकर सरकारी परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। पुलिस दर्ज मामले की छानबीन में जुटी है।