गाजियाबाद: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की देर रात में तेज रफ्तार ट्रक,आल्टो कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। इस भीषण सड़क हादसे में दो परिवारों के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

हादसा मसूरी थाना क्षेत्र में हुआ। ये सभी लोग हरिद्वार से एक साल के बच्चे का मुंडन कराकर आ रहे थे। मरने वालों में वह बच्चा भी शामिल हैं जिसका मुंडन कराकर ये लोग आ रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. इरज राजा ने बताया कि मकनपुर इंदिरापुरम निवासी सोनू व आशीष परिवार समेत आशीष सिन्हा के बेटे देव सिन्हा का मुंडन करा कर हरिद्वार से मारुति अल्टो कार सोमवार की लौट रहे थे।
जब यह लोग कलछीना के निकट पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
कार में सवार लखनऊ निवासी आशीष(35 वर्ष) उनकी पत्नी शिल्पी (32 वर्ष) पुत्र देव सिंह (01 वर्ष तथा सोनू 30 वर्ष) व सोनू की पुत्री परी (10 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक और उसका चालक थाना भोजपुर पुलिस ने पकड़ लिया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jasidih: ट्रेन में लावारिस बोरे से 20 बोतल शराब बरामद, RPF ने जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंपा
- Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, CM फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
- Manipur Violance: कामजोंग में 15 घरों में लगाई आग, कुकी समुदाय के लोग जंगलों में भागे; हमलों में चार घायल
- BIG NEWS: Actor Tiger Shroff पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार



