रांची: झारखंड से राहत वाली खबर है कि इन दिनों कोरोना के नए मरीज जितने मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। रविवार को कोरोना के 1647 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि कोरोना के 823 नए केस मिले हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से 13 मरीज की मौत हुई है।
मृतकों में रांची से चार, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन, गुमला से एक, लातेहार से एक, पलामू से एक , रामगढ़ से एक और सिमडेगा से एक मरीज शामिल है।
किस जिले से कितने केस मिले
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 104, बोकारो से 31, चतरा से 10, देवघर से 50, धनबाद से 45, दुमका से 20, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 101, गढ़वा से 18, गिरिडीह से 23, गोड्डा से 12 , गुमला से 34, हजारीबाग से 32, जामताड़ा से 16, खूंटी से 16, कोडरमा से 41 ,लातेहार से 56, लोहरदगा से 39, पाकुड़ से चार, पलामू से 23, रामगढ़ से 24, साहेबगंज से छह ,सरायकेला से 56, सिमडेगा से 34 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 28 मरीज मिले है।
कुल कोविड-19 का मामला अब 336240
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 336240 गया हैं। इनमें 10946 सक्रिय केस हैं। जबकि 320336 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4958 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 95.27 प्रतिशत है।
रांची से कोरोना के 104 नए केस मिले
रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 104 नए केस मिले हैं। जबकि जिले में चार लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2883 है। 334 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 84369 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 79947 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।