
Deoghar: देवघर फोटोग्राफर एसोसिएशन व फूजीफिल्म द्वारा आयोजित एक दिवसीय सिनेमेटिक वीडियो एडिटिंग वर्कशॉप का आयोजन होटल न्यूग्रैंड के सभागार में किया गया। इसमें देवघर के लगभग 75 फोटोग्राफर और विडियो एडिटर ने भाग लिया।

रांची के प्रसिद्ध विडियो एडिटर अमित कुमार ने एडिटिग की नई तकनीक से सभी को अवगत करवाया।
कार्यक्रम का उदघाटन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि केसरी ने करते हुए फोटोग्राफरों के काम को सराहा। उन्होंने कहा कि आज के इस विजुअल मीडिया के युग में एक तस्वीर ही हजारों वाक्या बयान करती है, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार आज के नई तकनीक के श्रवण के लिए इस वर्कशॉप में फोटोग्राफर एकत्रित हैं यह उनके कार्य क्षमता को और बढ़ाने का काम करेगी।



