
Mumbai: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोरा ने छठवीं मंजिल की गैलरी से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 सितंबर को ये घटना हुई है।

बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंची है फिलहाल पुलिस को वहां से किसी भी तरह का सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला है बताया जा रहा था कि मलाइका के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर आत्महत्या क्यों की इसे लेकर फ़िलहाल पुलिस को कोई सूचना नहीं है।



