नई दिल्लीः आज के समय में Whats app हम सबके ज़िन्दगी का एक एहम हिस्सा बन गया है । लेकिन अब के समय whatapp केवल चैट करने तक सीमित नहीं रहा बल्कि अब आप व्हाट्सएप के द्वारा अपना लोकेशन भेजने से ले कर पैसे भी ट्रांसफर कर सकते है । लेकिन व्हाट्सएप अपडेट होने के साथ-साथ ये हैकर्स के लिए ठगी का एक ऑप्शन बन गया है ।

WhatsApp का यूज करके हैकर्स ऑनलाइन फ्रॉड कर बैंक अकाउंट या ई-वॉलेट से पैसे निकाल सकते हैं। लेकिन WhatsApp यूज करते समय अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो आप ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं।
Online फ्रॉड से कैसे बचे?
- अगर कोई अनजान आपको कोई लिंक शेयर करे तो उसको ओपन न करें ।
- अगर कोई अनजान पर्सन आपसे कॉन्टैक्ट करे तो उसको रिप्लाई ना करें ।
- अगर कोई डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड का पिन और इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड मांगे तो उसे कभी शेयर ना करें।
- अपनी बैंक डिटेल शेयर ना करें।
- अगर किसी नए नंबर से कोई मीडिया फाइल आए है तो उसे कभी डाउनलोड ना करें । क्योंकि उस फ़ाइल से आपका एकाउंट हैक हो सकता है ।
- अपना OTP आता है उसे किसी के साथ शेयर ना करें ।
- फोन खो जाने पे सबसे पहले WhatsApp डीएक्टिवेट करें । इसके लिये आप support@whatsapp.com ईमेल कर सकते हैं या किसी दूसरे फोन से WhatsApp में लॉगिन करके फिर WhatsApp डिलीट या डीएक्टिवेट कर सकते हैं।
- अनजान या पब्लिक वाई-फाई यूज न करे ।



