By: जयदेव कुमार
पाकुड़।
पाकुड़ जिले के शहरग्राम पाकुड़ पैनम रोड़ पर वन पोखरिया के पास अज्ञात हाइवा के चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति का मौत हो गयी, जबकि दुसरा जख्मी हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक चालक उदय भगत पाकुड़ से पलियादाहा पाकुड़िया अपने घर जा रहा था। इसी दौरान वन पोखरिया के पास अज्ञात हाइवा के चपेट में आने से मौके पर ही उदय भगत का मौत हो गयी। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम दिया। मामला हिरणपुर थाना क्षेत्र का है।