
New Delhi: केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने टेलीग्राम (Telegram) पर अस्थाई रोक लगा दी है। ध्यान रहे कि यह बैन एक फिक्स समय के लिए है यानी कि 22 जून तक ही प्रभावी है।

सरकार ने ये फैसला नीट की दोबारा परीक्षा (NEET Exam) के चलते लिया है। टेलीग्राम के कई ग्रुप पर नीट का पेपर लीक होने के आरोप लगे थे। अब भारत में नीट एग्जाम दोबारा होना जा रहा है, जिसके लिए 21 जून की तारीख तय की है।
22 जून तक बैन टेलीग्राम

एनटीए (NTA) की सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के अंतर्गत ये आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के एक्सेस को एक निर्धारित और सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। यह प्रतिबंध 22 जून 2026 खत्म हो जाएगा।
साथ ही प्लेटफॉर्म को ऑर्डर दिए गए हैं कि भारत में पहले से पोस्ट किए गए मैसेज पर से मैसेज एडिट की सुविधा को भी बंद करने को कहा है। यह समय 30 जून 2026 को समाप्त होगा। यह कदम प्लेटफॉर्म के उस स्पेशल स्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
21 जून को होगा NEET UG री-एग्जाम
गौरतलब है कि NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाना है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। इस बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। इंडियन एयरफोर्स की मदद से सेंटर पर क्वेश्न पेपर पहुंचाए जाएंगे। क्वेश्चन सेट करने वाले एक्सपर्ट को परीक्षा तक आइसोलेशन में रखा गया है। ड्रोन और पुलिस फोर्स की मदद से परीक्षा सेंटर पर एग्जाम कराए जाएंगे।


