
Chennai: तमिलनाडु में एक 20 वर्षीय युवती ने अपने पिता पर उसका 12 साल की उम्र से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी समेत मां और चाचा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां और अपने चाचा को इसके बारे में सूचित किया था, लेकिन उन्होंने उसे चुप रहने के लिए कहा।
युवती ने 7 सितंबर को चेन्नई के महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों को गिरफ्तार कर पोक्सो (Protection of children from sexual offenses) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि 58 वर्षीय आरोपी चेन्नई में एक निजी कंपनी में काम करता था।


