
Ranchi/Deoghar: झारखंड में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एटीएस और स्थानीय पुलिस ने कामयाबी हासिल की है।

गुप्त सूचना के आधार पर रांची और देवघर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को धर दबोचा है। इस दौरान पुलिस ने आधुनिक हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि कुछ अपराधी देवघर और रांची के इलाकों में सक्रिय हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने या हथियारों की तस्करी की योजना बना रहे हैं। इस सूचना की गंभीरता को देखते हुए एटीएस और देवघर पुलिस ने संयुक्त रूप से रणनीति बना संबंधित ठिकानों पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से आधुनिक पिस्टल बरामद की है, जिस पर US 99 लिखा है। साथ ही मौके से आधा दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद किया गया यह हथियार काफी घातक और आधुनिक तकनीक का है। इस संयुक्त कार्रवाई में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।


