तमिलनाडु।

स्कूल खुले रहने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा था। तमिलनाडु के तंजावुर शहर के अम्मापेतई इलाके में स्थित एक स्कूल में कुल 56 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं इनमें से एक अध्यापक है और बाकी 55 छात्राएं शामिल थीं।

संक्रमित पाई गईं सभी छात्राएं नौंवीं, 10वीं और 11वीं में पढ़ती हैं। तमिलनाडु में 19 जनवरी से 10वीं और 12वीं के लिए स्कूल खुल गए थे इसके बाद 8 फरवरी से नौंवीं और 11वीं कक्षा के लिए स्कूल खुले थे।

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए तमिलनाडु में 22 मार्च से स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।
कोरोना संक्रमण कम होने के बाद राज्य में स्कूल खोलने का फैसला लिया गया था लेकिन एक बार फिर संक्रमण बढ़ने के बाद 9, 10 और 11 वीं क्लास को फिर से बंद कर दिया गया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान हॉस्टल भी बंद रहेंगे।
छात्रों को पढ़ाई का नुकसान ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा गया गया है ऑनलाइन क्लास जारी रहेगा। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 989 नये मामले सामने आये, नौ और मरीजों की मौत हुई।


